Posts

Showing posts from May, 2022

Simpli ACV Keto Gummies Really Works For Weight Loss! Cost

Simpli ACV Keto Gummies ➤ Simply Health ACV Keto Gummies Shark Tank & Buy USA! Simpli ACV Keto Gummies Outline: A few group in the present involved world are occupied with their positions and negligence their prosperity and wellbeing. It is basic for center around your prosperity to be strong and contamination free. An enormous number of us will oversee critical clinical issues, ➢ "OFFICIAL WEBSITE" Click Here To Buy Now!! for instance, mental contaminations, mind based infections, real issues, and significant prosperity difficulties. These are the key clinical issues that can diminish your lifestyle and irritate what's going on. Numerous people go facing strain, anxiety, stress, injury, pressure, genuine desolation, worsening, exacerbation, tortures, ailment, colds, and various sicknesses regularly, all of which adversely influence their lives. Sufferings are that horrifying unapproved access in life that will not at any point leave. They are not ordinary o...

मंगलुरु में जीर्णोद्धार के दौरान दरगाह में मिला 'मंदिर'; धार्मिक महत्व के लिए विश्व हिंदू परिषद करेगा अनुष्ठान

Image
 फिलहाल दरगाह का जीर्णोद्धार कार्य रोक दिया गया है क्योंकि जिला प्रशासन जमीन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहा है। मंगलुरु के पास एक मस्जिद के जीर्णोद्धार के दौरान एक हिंदू मंदिर जैसी संरचना मिली है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अष्टमंगला प्रणाम अनुष्ठान आयोजित करने के लिए केरल के एक ज्योतिषी की सेवाएं लेने का फैसला किया है। माना जाता है कि यह अनुष्ठान इस बात की पुष्टि करने के लिए सबूत के रूप में काम करता है कि क्या शहर के बाहरी इलाके में मलाई दरगा के स्थान पर कोई हिंदू मंदिर मौजूद था। जगह के धार्मिक महत्व के बारे में जानने के इरादे से, विहिप केरल से पोडुवल को बुलाएगा और अनुष्ठान करेगा। इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। विहिप के संभागीय संयोजक शरण पंपवेल ने कहा, "दरगाह के आसपास के ग्रामीणों ने यह जानने के लिए थंबुला प्रश्ने या अष्टमंगला प्रसनम आयोजित करने में अपनी रुचि व्यक्त की है कि क्या उस जगह पर मंदिर मौजूद है जहां दरगाह अभी खड़ी है। यदि हां, तो यह कितने वर्ष का था और किस भगवान के बाद? जनता की यही जिज्ञासा है। इसलिए हम इस अनुष्ठान को करने के बारे में सोच रहे हैं।" फिलहाल दर...

Delhi Mundka Fire Incident LIVE: घटनास्थल पर पहुंचे CM केजरीवाल, मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

Image
 पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में आग लग गई थी. इस हादसे में 27 लोगों की जान चली गई, जबकि 29 लोग अभी भी लापता हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल घटनास्थल पर पहुंचे हैं. उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना शाम चार बजकर 45 मिनट पर मिली थी. इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं. करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब ग्यारह बजे आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन तब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी थी. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इन मौतों का कसूरवार कौन है? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जहां कल शाम को एक इमारत में आग लग गई थी. उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी हैं. बताया जा रहा है कि सीएम केजरीवाल ने मृतकों 10-10 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए हैं. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. दुर्घटना में अभी तक 27 लोगों की मौत की प...

कल दिल्ली के क‌ई इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत: दिल्ली जल बोर्ड

Image
 वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब के स्तर में 674.50 फीट के सामान्य स्तर के मुकाबले 671.80 फीट की कमी और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी को छोड़ने में कमी के कारण, वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड ( Delhi Jal Board ) के मुताबिक वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब के स्तर में 674.50 फीट के सामान्य स्तर के मुकाबले 671.80 फीट की कमी और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी को छोड़ने में कमी के कारण, वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है। 13 म‌ई की सुबह से तालाब का स्तर सामान्य होने तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। पानी की किल्लत के पीछे जल बोर्ड के वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला प्लांट का प्रभावित होना बताया जा रहा है. दरअसल बताया जा रहा है कि हरियाणा की ओर से दिल्ली के लिए कम पानी छोड़ा जा रहा है. इसकी वजह से वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है. 13 मई से दिल्ली के दर्जनों इलाक़ो में रहेगी पानी की किल्लत सिविल लाइन्स, क...

ज्ञानवापी मस्जिद का कल से शुरू होगा सर्वे, मुस्लिम पक्ष के साथ मीटिंग के बाद DM का ऐलान

Image
 Gyanvapi Mosque Survey Date: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कल सुबह से शुरू होगा. मुस्लिम पक्ष के साथ बैठक के बाद वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सर्वे को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की अपील है. वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम कल यानी शनिवार से शुरू होगा. मुस्लिम पक्ष के साथ वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मीटिंग के बाद बताया कि कल से सर्वे कमीशन की कार्यवाही एडवोकेट कमिश्नर के द्वारा की जाएगी, इसको लेकर सभी पक्ष के लोगों के साथ बैठक हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की की अपील गई है. इससे पहले ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. वाराणसी की अंजुमन ए इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने सर्वे को रोकने के लिए याचिका दायर की. हालांकि सुप्रीम कोर्ट तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) एनवी रमन्ना ने कहा है कि मैंने भी याचिका नहीं देखी है, मामले को देखूंगा. मुस्लिम पक्ष के वकील बोले- तत्काल सुनवाई की जरूरत अंजुमन ए इंतेजामिया मस्जिद की प्रबंधन समिति के वकील हुजेफा अहमदी ने कहा है कि हमें तत्काल सुनवाई की...

मुंबई में योगी सरकार खोलना चाहती है अपना कार्यालय; उद्धव सरकार के मंत्री ने की आलोचना

Image
योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में उत्तर प्रदेश के निवासियों, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए, अपने अधिकारियों को मुंबई में एक कार्यालय स्थापित करने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मुंबई में उत्तर प्रदेश सरकार का कार्यालय स्थापित करने की योगी आदित्यनाथ सरकार की घोषणा के बीच, महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री असलम शेख ने इस तरह के कार्यालय की आवश्यकता को खारिज कर दिया और कहा कि महाराष्ट्र के लोग 'महान दिल से लोगों का स्वागत कर रहे हैं।' इससे पहले 9 मई को यूपी सरकार ने यूपी के निवासियों के हितों की देखभाल के लिए मुंबई में एक कार्यालय खोलने के अपने फैसले की घोषणा की थी। योगी आदित्यनाथ सरकार के मुंबई में कार्यालय खोलने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के असलम शेख ने कहा कि यूपी के सीएम को मुंबई में कार्यालय के बजाय यूपी में कारखाने और उद्योग खोलने पर ध्यान देना चाहिए। शेख ने कहा, "महाराष्ट्र के लोगों के दिल बहुत अच्छे हैं। योगी को यूपी में दिवाली, होली, रमजान खत्म कर राज्य में विकास लाना चाहिए। उन्हें यूपी में कारखाने और उद्योग लाने चाहिए...

असानी तूफान के बीच समुद्र में 'प्रकट' हुआ सुनहरा रथ, दूसरे देश से बहकर आंध्र आने की आशंका

Image
 चक्रवात असानी के चलते रथ के आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह रथ अंडमान समुद्र के करीब के देशों जैसे म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया या इंडोनेशिया से भारत आया हो. चक्रवाती तूफान असानी (Twister Asani) की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तूफान उठ रहा है. इसी तूफान की वजह से समुद्र में लहरों के बीच बुधवार को एक सुनहरे रंग का रथ बहकर आ गया.  इसे देखकर स्थानीय लोगों से लेकर अधिकारी तक हैरान रह गए. यह रथ बंगाल की खाड़ी के पास से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बहकर पहुंचा है. बंगाल की खाड़ी से तूफान असानी उठा था. इसके चलके आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश भी हुई. तूफान के चलते विशाखापट्टनम और चेन्नई में तमाम उड़ानों को रद्द कर दिया गया.  चक्रवाती तूफान का असर समुद्र में भी दिखा. लेकिन आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सुन्नापल्ली के लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने लहरों के बीच सोने जैसा रथ देखा.  इसके बाद स्थानीय लोग इसे तट तक खींचकर ले गए. चक्रवात असानी के चलते रथ के आंध्र प्रदेश तट प...

IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, लखनऊ को मिली 62 रन से हार

Image
 नई दिल्ली. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को आईपीएल के 15वें सीजन (IPL-2022) के प्लेऑफ का टिकट कटा लिया. उसने पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से मात दी. शुभमन गिल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बावजूद गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए लेकिन उसके गेंदबाजों ने इसका भी सफल बचाव किया. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 13.5 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई. गुजरात ने 12 मैचों में 9वीं जीत दर्ज की जिससे उसके 18 अंक हो गए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद लखनऊ के इतने ही मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंक हैं. गुजरात मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. उसके लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 63 रन की नाबाद पारी खेली. फिर स्टार स्पिनर और उप-कप्तान राशिद खान ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके अलावा यश दयाल और साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए जबकि पेसर मोहम्मद शमी को 1 विकेट मिला. लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन दीपक हुडा (27) ने बनाए जो 9व...